अवैध अफीम खेती और तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, आठ तक पहुंची गिरफ्तारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अरविंद तिवारी
पुलगांव पुलिस की कार्रवाई में 670 ग्राम डोडा चूरा, नगदी और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
दुर्ग में अवैध अफीम खेती और तस्करी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलगांव पुलिस द्वारा की गई पतासाजी कार्रवाई के दौरान आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तस्करी से जुड़े नेटवर्क की विस्तृत जांच अभी भी जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी जेवरा–सिरसा में दर्ज अपराध क्रमांक 247/2026 धारा 8, 18, 29 एवं 27(ड) एनडीपीएस एक्ट के तहत ग्राम समोदा–झेनझरी में अवैध अफीम खेती के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इससे पहले विकास बिश्नोई, विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर और छोटू राम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 15 मार्च को की गई कार्रवाई में रणछोड़ राम उर्फ रणजीत और सुनील देवासी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अफीम डोडा (चुक्की) और नगद राशि बरामद की गई थी। वहीं 16 मार्च 2026 को आरोपी मदरूपा राम बिश्नोई को गिरफ्तार कर डोडा चूरी की बिक्री से प्राप्त 42 हजार रुपये जब्त किए गए थे।

विवेचना के दौरान आरोपी विकास बिश्नोई के मेमोरेंडम कथन में यह जानकारी सामने आई कि सुखराम बिश्नोई भी अवैध रूप से डोडा चूरा का क्रय-विक्रय करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिलोदा क्षेत्र स्थित राजस्थानी भोजनालय के पास आरोपी की तलाश की। कार्रवाई के दौरान आरोपी सुखराम बिश्नोई के कब्जे से उसकी डस्टर वाहन क्रमांक सीजी 04 एचडी 6632 की ड्राइवर सीट के नीचे से 670 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। इसके साथ ही आरोपी के पास से 18,540 रुपये नगद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, वाहन के दस्तावेज और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी सुखराम बिश्नोई निवासी ग्राम पिलवा, राजस्थान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक खागेंद्र पठारे, प्रधान आरक्षक साहू, आरक्षक हीरालाल देशमुख, आरक्षक त्रिलोकनाथ भाटी सहित एसीसीयू दुर्ग, थाना पुलगांव और चौकी जेवरा–सिरसा की संयुक्त पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, परिवहन और व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






