अंजनीकुंज में 30 लाख की लागत से बने डोम का लोकार्पण, जनसेवा को समर्पित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया लोकार्पण, सामाजिक आयोजनों के लिए मिलेगी नई सुविधा
कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र के बुधवारी बाईपास रोड स्थित अंजनीकुंज में नवनिर्मित डोम का लोकार्पण प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मंत्री और महापौर ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर फीता काटते हुए इस डोम को जनसेवा को समर्पित किया।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 28 बुधवारी बाईपास स्थित अंजनीकुंज श्रीवास नाई समाज भवन परिसर में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से डोम शेड का निर्माण कराया गया है। इस डोम के निर्माण से अब सामाजिक कार्यक्रमों, सभाओं और विभिन्न आयोजनों के लिए समाज को एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो गया है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने समिति द्वारा निर्मित कार्यालय भवन और व्यवसायिक परिसर का भी लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा ने एक छोटे से ग्राम पंचायत से आगे बढ़कर जिला और ऊर्जा नगरी बनने तक का लंबा सफर तय किया है और आज यह प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि कोरबा के विकास में यहां रहने वाले सभी समाजों के साथ श्रीवास नाई समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों की सुरक्षा और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। मंत्री ने कोरबा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिलता रहा है और वे हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम कोरबा शहर के विकास के साथ-साथ जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। वार्डों और बस्तियों में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं तथा मूलभूत सुविधाओं में सुधार लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंजनीकुंज में डोम निर्माण से समाज को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की भी सराहना की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने भी समाज के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी समाजों के हित में निरंतर कार्य किए जाते रहेंगे। इस दौरान श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति के शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री लखनलाल देवांगन ने समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत का शाल-श्रीफल और महामाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, मुकुंद सिंह कंवर, समिति अध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, जगदीश श्रीवास, रंगनाथ श्रीवास, शत्रुघ्न श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, प्रकाश अग्रवाल, दिनेश वैष्णव, लोकनाथ श्रीवास, मोरध्वज श्रीवास, रश्मि श्रीवास, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, आकाश अग्रवाल, पुनिराम साहू, करण राज सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य, महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






