जी पी एम जिले में भाजपा युवा मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नई जिम्मेदारियों के साथ युवा नेताओं की सक्रिय टीम
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जिला संगठन प्रभारी ऋतु चौरसिया और भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव की सहमति से, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियाँ की हैं।

नई कार्यकारिणी में अमर गुप्ता और महेश राठौर को जिला महामंत्री, रजनीश तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, और रिजवान खान (बिट्टू) को जिला मंत्री बनाया गया है। मीडिया और संचार विभाग की जिम्मेदारी सुयश जैन को मीडिया सह-प्रभारी के रूप में सौंपी गई है।



विधि और अनुसंधान कार्यों के लिए अभिषेक तिवारी को विधि सेल प्रमुख, निखिल सेन को नीति एवं अनुसंधान प्रमुख, तथा राजा श्रीवास को इस विभाग में सह-प्रमुख नियुक्त किया गया है। युवाओं के बीच संगठन की पहुँच बढ़ाने हेतु प्रांशु साहू को प्रचार-प्रसार प्रमुख और हर्ष मिश्रा को महाविद्यालय संपर्क प्रमुख बनाया गया है।
इस नई घोषणा के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता देखने को मिली है। वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई है कि नई टीम आगामी समय में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






