नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुदरगढ़ धाम में पूजा-अर्चना कर किए 185 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुदरगढ़ धाम में पूजा-अर्चना कर किए 185 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

सुपोषण और जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी
सूरजपुर, : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि के पावन अवसर पर सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ी माता मंदिर पहुंचकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कुदरगढ़ महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में हिंगुलाज माता एवं झगरा खाड़ देवता की विधिवत पूजा-अर्चना की।


मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार चंदन से माता का श्रृंगार किया और चुनरी चढ़ाकर श्रद्धापूर्वक उनका अभिनंदन किया। इस दौरान स्थानीय बैगा श्री राम कुमार बंछोर ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। उल्लेखनीय है कि उनके परिवार की लगभग दस पीढ़ियां कुदरगढ़ी माता की सेवा में निरंतर लगी हुई हैं।


मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए कुदरगढ़ महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन विकास निगम एवं कुदरगढ़ी मंदिर मां बागेश्वरी लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


185 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ धाम में प्रदेश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सूरजपुर जिले में कुल 185 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा, जलाशय और नगरीय अधोसंरचना से जुड़े निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसमें 20 करोड़ रुपए के 52 कार्यों का लोकार्पण और 164 करोड़ रुपए के भूमिपूजन कार्य किए गए।


साथ ही कुदरगढ़ में सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित विश्रामगृह भवन का लोकार्पण भी किया गया। लगभग 3.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक भवन में 2 वीआईपी सूट, 3 वीआईपी कमरे, डायनिंग एरिया, किचन, वेटिंग एरिया, गैरेज, गार्ड रूम, सर्वेंट क्वार्टर और वाहन शेड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा परिसर में 265 मीटर लंबा पहुंच मार्ग और 420 मीटर की बाउंड्रीवाल का निर्माण भी किया गया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कुदरगढ़ धाम का भव्य और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित किया जाएगा। जल्द ही रोपवे का निर्माण कराया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में सुविधा हो। क्षेत्र में बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।
सुपोषण, आपराधिक और यातायात जागरूकता रथों को रवाना
मुख्यमंत्री ने सुपोषण रथ, आपराधिक जागरूकता रथ और यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में ये रथ महिलाओं और बच्चों के बेहतर पोषण, सड़क सुरक्षा, और नवीन कानूनों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाएंगे।


मुख्यमंत्री ने बताया कि रेडी टू ईट निर्माण कार्य के माध्यम से पोषण कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संचालित किया जा रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को लाभ मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन जीवन रक्षा का माध्यम है और सभी को सजग रहने की आवश्यकता है।


जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जताई खुशी
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व नई ऊर्जा और समृद्धि का संदेश देता है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि माता रानी का आशीर्वाद सभी जिले वासियों पर बना रहे। उन्होंने आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत कर महिलाओं और बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैंकरा, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि कुदरगढ़ धाम और आसपास के क्षेत्र का समग्र विकास सतत रूप से किया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे0

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now