तखतपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बिलासपुर जिले के थाना तखतपुर पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी राकेश मरावी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
मामला 29 जनवरी 2026 का है, जब पीड़िता के अभिभावक ने थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया गया। तखतपुर पुलिस ने इस गंभीर अपराध को प्राथमिकता के आधार पर देखते हुए तत्काल जांच शुरू की।
सुनियोजित जांच के दौरान पुलिस ने सायबर सेल, सीडीआर विश्लेषण और टावर लोकेशन का उपयोग करते हुए आरोपी का पता मोतीनगर, जिला रायपुर में लगाया। दिनांक 19 मार्च 2026 को पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया गया।
जांच में पाया गया कि आरोपी ने पीड़िता को नाबालिग होने के बावजूद शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस मामले में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
तखतपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने इस सफलता पर अपनी टीम की सराहना करते हुए कहा कि “नाबालिगों के खिलाफ अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को शीघ्र न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।”
इस अभियान में उप निरीक्षक दिलाराम मनहर, आरक्षक नरेश निराला, आशीष वस्त्रकार, ओकार राजपूत, सत्यार्थ शर्मा और किशोर धीवर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






