नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुदरगढ़ में सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित विश्रामगृह का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कुदरगढ़ में सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित विश्रामगृह का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

करीब 3.09 करोड़ की लागत से बना आधुनिक भवन, श्रद्धालुओं और अतिथियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

सूरजपुर – ACGN: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओड़गी विकासखंड अंतर्गत स्थित कुदरगढ़ में सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित विश्रामगृह भवन का लोकार्पण किया। लगभग 3 करोड़ 9 लाख 60 हजार रुपये की लागत से तैयार किए गए इस आधुनिक विश्रामगृह में अतिथियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं।


नवनिर्मित भवन में दो वीआईपी सूट, तीन वीआईपी कमरे, डायनिंग एरिया, किचन और वेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही परिसर में गैरेज, गार्ड रूम, सर्वेंट क्वार्टर और वाहन शेड की भी व्यवस्था की गई है, ताकि यहां आने वाले अतिथियों को बेहतर ठहरने की सुविधा मिल सके।


परिसर के विकास के तहत 265 मीटर लंबा पहुंच मार्ग और लगभग 420 मीटर की बाउंड्रीवाल का निर्माण भी कराया गया है, जिससे पूरे परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था मजबूत हो सके।
उल्लेखनीय है कि यहां स्थित मां कुदरगढ़ी देवी मंदिर प्रदेश का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां हर वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जाता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।


नए विश्रामगृह के शुरू होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी। साथ ही इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now