नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मारवाड़ी सम्मेलन में एकजुटता की मिसाल, सुशील अग्रवाल को मिली कमान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मारवाड़ी सम्मेलन में एकजुटता की मिसाल, सुशील अग्रवाल को मिली कमान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

सुशील अग्रवाल निर्विरोध बने अध्यक्ष, कन्हैया लाल अग्रवाल को सौंपी गई सचिव की जिम्मेदारी

बलांगीर – ACGN: स्थानीय मारवाड़ी सम्मेलन के संगठनात्मक चुनाव में समाज की एकजुटता और आपसी सहमति की शानदार मिसाल देखने को मिली। सर्वसम्मति से सुशील अग्रवाल को मारवाड़ी सम्मेलन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन को समाज के लोगों ने एकता, विश्वास और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बताया है।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की शुरुआत भक्ति और आस्था के साथ की। उन्होंने नगर की अधिष्ठात्री देवी माता समलेश्वरी के मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और समाज की सुख-समृद्धि, विकास और संगठन की मजबूती के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर समाज के कई सदस्य भी उपस्थित रहे।


अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते ही सुशील अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की। इसी क्रम में समाज के सक्रिय और अनुभवी सदस्य कन्हैया लाल अग्रवाल को सर्वसम्मति से मारवाड़ी सम्मेलन का सचिव मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति का समाज के प्रबुद्ध जनों और सदस्यों ने स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
पत्रकार पवन अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट के दौरान अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने अपने भावी कार्यकाल की प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाज के हित में कई जनकल्याणकारी और सेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। संगठन के ढांचे को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाया जाएगा तथा समाज के हर वर्ग और हर आयु वर्ग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
समाज के वरिष्ठ सदस्यों और विभिन्न पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि अनुभवी और समर्पित नेतृत्व में मारवाड़ी सम्मेलन सामाजिक सेवा, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती के नए आयाम स्थापित करेगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now