नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झूलेलाल जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धा और उत्साह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

झूलेलाल जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धा और उत्साह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN : 7647981711, 9303948009


पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले – भगवान झूलेलाल का संदेश है भाईचारा, प्रेम और सद्भाव

कोरबा ACGN: सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव एवं चेट्रीचंड महोत्सव के अवसर पर पूज्य सिंधी समाज कोरबा द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर रानी रोड से प्रारंभ होकर गोदड़ी धाम डीडीएम रोड तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला तथा भक्ति गीतों और झांकियों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा जब पुराना बस स्टैंड क्षेत्र पहुंची तब पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और समाजजनों को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान झूलेलाल का जीवन भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता और आपसी विश्वास को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए हमेशा समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को संस्कारों से परिचित कराने का अवसर प्रदान करते हैं। समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। भक्ति संगीत, झांकियों और धार्मिक उत्साह के साथ निकली यह शोभायात्रा पूरे शहर के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही और मार्गभर श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाए।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now