शहर सौंदर्यीकरण में निगम की नई पहल, महापौर ने तानसेन चैक में अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नगर निगम की शहर सौंदर्यीकरण योजना को मिला नया आयाम, सार्वजनिक स्थलों के संवर्द्धन और नागरिक जागरूकता के लिए किया गया लोकार्पण
कोरबा ACGN:- कोरबा शहर में नगर निगम द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक स्थलों के संवर्द्धन की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं। 20 मार्च 2026 को महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नगर निगम के तानसेन चैक में नवस्थापित अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवंागन, पार्षद चन्द्रलोक सिंह, ममता यादव, लक्ष्मण श्रीवास, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर, चेतन सिंह मैत्री, पंकज देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

महापौर ने लोकार्पण के दौरान कहा कि कोरबा शहर को आधुनिक और आकर्षक बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। शहर के चैक-चौराहों, उपेक्षित सार्वजनिक स्थलों और पार्कों को सुंदर बनाने के लिए क्रिएटिव कॉर्नर की पहल की जा रही है। इन प्रयासों से न केवल शहर की सौंदर्यीकरण प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि नागरिकों में अपने शहर के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता भी बढ़ेगी।
नगर निगम ने शहर के प्रशासनिक भवन साकेत के समीप स्थित आई.टी.आई.-तानसेन चैक में अशोक स्तंभ का निर्माण कराया, जो अब शहर के सौंदर्यीकरण का एक प्रमुख आकर्षण बन गया है। इस स्थल पर आने वाले नागरिक अब सजावट, प्रकाश और हरियाली के माध्यम से सार्वजनिक स्थल का आनंद ले सकेंगे।
इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने महापौर और आयुक्त के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर निगम के लगातार प्रयासों से शहर का रूप-रंग सुधर रहा है और यह पहल शहर की आधुनिकता, संस्कृति और इतिहास को समेटे हुए है।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में शहर के अन्य चैक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों में भी इसी तरह के सौंदर्यीकरण और संवर्द्धन कार्य किए जाएंगे। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग दें और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






