नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑनलाइन गेमिंग सट्टा पर बिलासपुर पुलिस का कड़ा प्रहार, दो सटोरी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑनलाइन गेमिंग सट्टा पर बिलासपुर पुलिस का कड़ा प्रहार, दो सटोरी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


सायबर सेल और सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो प्रमुख सटोरियों को दबोचा गया, लाखों की नगदी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

बिलासपुर:ACGN:- बिलासपुर जिले में ऑनलाइन गेमिंग और अवैध सट्टा चलाने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) और थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम ने दो सटोरियों राजेश उर्फ राजा बजाज और प्रदीप खत्री को गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने “रिक्की” पैनल के माध्यम से Aviator, Wingo, Casino, Horse Riding जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर पूरे भारत में सट्टा चलाया। इनके कब्जे से ₹6,90,000 नगद, 3 कारें, एक एक्टिवा, आईफोन, लैपटॉप और बैंक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 2 रजिस्टर भी मिले, जिनमें लाखों रुपये का सट्टा का विस्तृत हिसाब दर्ज है।


आरोपियों का नेटवर्क काफी संगठित था। कस्टमर को टेलीग्राम और व्हाट्सएप लिंक के माध्यम से जोड़ा जाता था और मुनाफे का 65% हेड ऑफिस तथा 35% ब्रांच को मिलता था। लेन-देन के लिए फर्जी सिम और बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस अब इनकी जमीनी और चल-अचल संपत्तियों की जांच कर रही है और वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


पूर्व में इस नेटवर्क का एक अन्य आरोपी मनोज पोपटानी गिरफ्तार हो चुका था। पूछताछ में पता चला कि राजेश बजाज और प्रदीप खत्री बिलासपुर एवं रायपुर में छिपकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से गेम संचालित कर मोटी रकम हड़पते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सिविल लाईन में विस्तृत पूछताछ की।


पुलिस सूत्रों का कहना है: “बहुत दिनों से हमारी टीमें इस शातिर सटोरिये की पतासाजी कर रही थी लेकिन अब पकड़ा गया है। इसके सभी नेटवर्क को समूल खत्म करना बहुत जरूरी है। सभी रिकॉर्ड खंगालकर जो भी शामिल होंगे उन्हें कानून के तहत जेल में पहुंचाया जाएगा और अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी।


इस कार्रवाई से बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टा और अवैध गेमिंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को मजबूती मिली है और भविष्य में ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now