नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहर और ब्लॉक कांग्रेस ने संगठन को किया मजबूत, बूथ से ब्लॉक तक सक्रियता बढ़ाने की रणनीति – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शहर और ब्लॉक कांग्रेस ने संगठन को किया मजबूत, बूथ से ब्लॉक तक सक्रियता बढ़ाने की रणनीति

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


सर्किट हाउस में बैठक में तय हुई कार्यकारिणी विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने के दिए निर्देश

सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर जिले में 20 मार्च 2026 को सर्किट हाउस में शहर कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने, कार्यकारिणी का विस्तार करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में शहर और ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी नरेन्द्र जैन, विकास सिंह और संजीव श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।


बैठक में बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाई गई। इसके तहत जनता के बीच जाकर कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने और भारतीय जनता पार्टी सरकार के झूठे वादों को उजागर करने का भी निर्देश दिया गया।

कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया गया कि जनता के साथ संवाद और भरोसा कायम करना ही संगठन की ताकत है।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, शहर व ब्लॉक के अन्य वरिष्ठ और जमीनी स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, बूथ से ब्लॉक तक सघन प्रचार-प्रसार करने और जनता से जुड़ने का संकल्प लिया।


बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी महीनों में संगठन की गतिविधियों को तेजी से बढ़ाया जाएगा और प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर कांग्रेस की उपलब्धियों को उजागर करना होगा। कार्यकर्ताओं ने जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने का संकल्प लिया।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now