नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बीट आरक्षकों की मुस्तैदी से गांवों में बढ़ी सुरक्षा, ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बीट आरक्षकों की मुस्तैदी से गांवों में बढ़ी सुरक्षा, ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


बिलासपुर, ACGN :- बिलासपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क और सुरक्षा अभियान के तहत बीट आरक्षकों की सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार बीट आरक्षक लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर रहे हैं तथा उन्हें विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं।
इसी क्रम में पुलिस बीट आरक्षकों द्वारा गांवों का नियमित भ्रमण किया गया, जहां ग्राम के पंच, सरपंच तथा ग्रामीणों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों को विशेष रूप से साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अज्ञात कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी से कैसे बचा जा सकता है।


पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाया कि किसी भी प्रकार के संदेहास्पद कॉल या संदेश पर तुरंत सतर्क रहें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को देने की अपील की गई।


इसके अलावा बीट आरक्षकों द्वारा ग्रामीणों को यातायात सुरक्षा के नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और जनहानि से बचा जा सकता है।


पुलिस द्वारा बीट प्रणाली के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि बीट आरक्षक उनके क्षेत्र की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, झगड़ा, अवैध कार्य या असामाजिक तत्वों की जानकारी तुरंत बीट आरक्षक या पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम के पंच, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच इस प्रकार का संवाद गांवों में सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करता है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इसी तरह बीट आरक्षकों द्वारा लगातार गांवों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि अपराधों की रोकथाम के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now