नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, नन्हे लक्ष्मी नारायण को मिला नया जीवन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, नन्हे लक्ष्मी नारायण को मिला नया जीवन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

हृदय में छेद की समस्या से जूझ रहे छात्र का निःशुल्क उपचार, अब पूरी तरह स्वस्थ
कोरबा, ACGN :- कोरबा जिले के दूरस्थ क्षेत्र सकदुकला गांव के प्राथमिक शाला में कक्षा दूसरी में अध्ययनरत बालक लक्ष्मी नारायण के लिए चिरायु योजना जीवनदायिनी साबित हुई है। खेलते कूदते समय सांस फूलना और बार बार सर्दी जुकाम की समस्या से परेशान रहने वाले इस बच्चे के माता पिता लंबे समय से चिंता में थे, लेकिन समय पर हुए स्वास्थ्य परीक्षण और सरकारी योजना की मदद से अब उसे नया जीवन मिल गया है।
जानकारी के अनुसार एक दिन विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिरायु दल पहुंचा था। इसी दौरान जब लक्ष्मी नारायण का परीक्षण किया गया तो उसके हृदय की धड़कन में असमानता पाई गई। इसके बाद चिरायु दल ने बच्चे के माता पिता को विद्यालय बुलाकर स्थिति से अवगत कराया। यह सुनकर माता पिता कुछ समय के लिए चिंतित हो गए और इलाज तथा खर्च को लेकर कई सवाल पूछने लगे।
चिरायु दल ने उन्हें समझाया कि शासन द्वारा संचालित चिरायु योजना के अंतर्गत बच्चों का निःशुल्क उपचार बड़े अस्पतालों में कराया जाता है। यह सुनकर परिवार को बड़ी राहत मिली। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्चे को जिला अस्पताल सह चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में शिशु रोग विशेषज्ञ को दिखाया गया।
जांच के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे के हृदय में छेद होने की संभावना है और इसकी पुष्टि के लिए आगे विशेष जांच कराने की सलाह दी गई। इसके बाद चिरायु दल और वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से बच्चे को आगे उपचार के लिए रायपुर के प्रसिद्ध चिकित्सालय वी वाय अस्पताल भेजा गया।
वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लक्ष्मी नारायण का सफल शल्य उपचार किया गया। उपचार के बाद अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन जी रहा है। लक्ष्मी नारायण और उसके माता पिता के लिए चिरायु योजना सचमुच जीवनदायिनी बनकर सामने आई है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now