नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्री रामचरितमानस मंदिर में सजेगी रामलीला की भव्य झांकी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

श्री रामचरितमानस मंदिर में सजेगी रामलीला की भव्य झांकी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

वृंदावन के कलाकारों द्वारा 19 से 27 मार्च तक संगीतमय रामलीला का होगा मंचन

बलांगीर, ACGN :- बलांगीर शहर के डेली मार्केट मार्ग स्थित श्री राम चरित मानस मंदिर में 36वें वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर इस वर्ष भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक मंदिर परिसर में आयोजित होगा।


मंदिर समिति के अनुसार इस वर्ष पहली बार वृंदावन से आए कलाकारों की मंडली “श्री बृजेश्वरी लीला मंडल” द्वारा स्वामी भारत भूषण के निर्देशन में संगीतमय रामलीला का मंचन किया जाएगा। प्रतिदिन संध्या 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा और लीला का भावपूर्ण मंचन किया जाएगा, जिसमें भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंगों को प्रस्तुत किया जाएगा।


कार्यक्रम के अंतर्गत 19 मार्च को गणेश पूजन और नारद मोह, 20 मार्च को राम जन्म बधाई उत्सव, 21 मार्च को धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर, 22 मार्च को राम जानकी विवाह महोत्सव, 23 मार्च को राम वनवास, केवट संवाद और दशरथ निधन, 24 मार्च को सीता हरण और सुग्रीव मित्रता, 25 मार्च को लंका दहन, विभीषण शरणागति और अंगद रावण संवाद, 26 मार्च को लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध, रावण वध और अयोध्या आगमन तथा 27 मार्च को विशेष प्रसंगों के साथ समापन किया जाएगा।


उत्सव के अंतिम दिन 27 मार्च को प्रातः 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विशेष राम जन्मोत्सव, हवन और पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालु भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर प्रभु की दिव्य लीलाओं का दर्शन करने और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now