पातालेश्वर मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय नववर्ष दिवस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनिल कुमार चौधरी
आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी और पीठ परिषद ब्रह्मपुर शाखा द्वारा आयोजित हुआ सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम
गंजाम, ACGN :- गंजाम जिले के बरहमपुर स्थित पातालेश्वर मंदिर परिसर में भारतीय नववर्ष दिवस के पावन अवसर पर आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी तथा पीठ परिषद ब्रह्मपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अध्यक्ष शिवशंकर मदाला द्वारा गुरु वंदना के साथ किया गया।
इस अवसर पर संपादक संतोष कुमार साहू ने श्रीहनुमान के चौपाइयों का भावपूर्ण पाठ किया। इसके बाद वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. प्रकाश चंद्र मणिग्रही ने भारतीय नववर्ष दिवस के महत्व और उसकी सांस्कृतिक परंपरा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कर्नल देवेन्द्र रथ तथा शांति लता पाढ़ी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सुषमा पांडा, बनिता बेहरा, नादिया रानी, पत्रकार एवं गंजाम जिला ब्राह्मण महासभा के सांगठनिक सभापति अनिल कुमार चौधरी, नरसिंह साहू, प्रकाश चंद्र साहू तथा शिक्षक मनोरंजन साहू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष राम प्रसाद पंडा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आरती और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने सूर्य नारायण रथ के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि उनके दामाद कर्नल देवेन्द्र रथ को अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया जाए और अनुमोदन के लिए इसे पुरी स्थित पीठ परिषद को भेजा जाए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रसाद वितरण किया गया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






