नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल समापन, युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में मिली नई राह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल समापन, युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में मिली नई राह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


18 दिवसीय प्रशिक्षण में उद्यमिता के गुर सिखाए गए, प्रतिभागियों ने कोरिया जिले में औद्योगिक इकाइयों का किया अध्ययन


सूरजपुर – ACGN: जिले में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान एवं छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केंद्र के संयुक्त सहयोग से आयोजित 18 दिवसीय सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक तकनीकी, प्रबंधकीय और वित्तीय ज्ञान प्रदान करना था।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्यम की संकल्पना से लेकर व्यवसाय के अवसरों की पहचान, परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया, बाजार सर्वेक्षण, लागत एवं मूल्य निर्धारण, लाभ-हानि विश्लेषण, लेखांकन की मूलभूत जानकारी, बैंक ऋण प्रक्रिया और विभिन्न शासकीय वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन देते हुए बताया कि सही योजना और मेहनत के साथ छोटे स्तर से भी बड़ा व्यवसाय खड़ा किया जा सकता है।


कार्यक्रम को व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रतिभागियों को कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एक्सपोजर विजिट के तहत औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने जल प्रसंस्करण संयंत्र और ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन किया। यहां उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया, मशीनों के संचालन, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, स्टॉक प्रबंधन और विपणन प्रणाली को करीब से देखा और समझा। इस अनुभव से प्रतिभागियों को यह समझने का अवसर मिला कि किस प्रकार स्थानीय संसाधनों के आधार पर भी सफल उद्यम स्थापित किए जा सकते हैं।


समापन अवसर पर उपस्थित विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को उद्यमिता को एक सम्मानजनक और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं और महिलाओं को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल,अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now