राष्ट्रीय जनजातीय खेल प्रतियोगिता में सात खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दमखम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जनजातीय प्रतिभाओं का महाकुंभ छत्तीसगढ़ में
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रायपुर में हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और भारोत्तोलन, जगदलपुर में एथलेटिक्स तथा अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रहे खेलो इंडिया राष्ट्रीय जनजातीय खेल प्रतियोगिता में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस खेल महाकुंभ में देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 3000 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिताएं पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित की जाएंगी।

इस प्रतियोगिता में कुल सात प्रमुख खेलों का आयोजन किया जाएगा। राजधानी रायपुर में पांच खेलों की स्पर्धाएं होंगी, जबकि जगदलपुर और अंबिकापुर में एक-एक खेल का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के कुल 164 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 86 पुरुष और 78 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
खेलों के सफल आयोजन के लिए तीनों शहरों में चयनित खेल मैदानों और स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान तथा स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। हॉकी की स्पर्धाएं सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होंगी।
इसके अलावा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय तैराकी तलाब में तैराकी प्रतियोगिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खुले मैदान में तीरंदाजी तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खुले मैदान में भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
वहीं जगदलपुर के धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देश के दो पारंपरिक खेलों कबड्डी और मलखंब को भी प्रदर्शन खेलों के रूप में शामिल किया गया है। कबड्डी प्रतियोगिता रायपुर के सरदार बलबीर सिंह इनडोर स्टेडियम में आयोजित होगी, जबकि मलखंब का प्रदर्शन अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में किया जाएगा।
इस आयोजन से देशभर के जनजातीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा और छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को भी नई पहचान मिलेगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






