अग्रसेन भवन कटघोरा में गूंजा संगठन का मंत्र, प्रशिक्षण महाभियान में शामिल हुए हितानंद अग्रवाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन, संगठन सशक्त बनाने पर जोर
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत कटघोरा मंडल द्वारा अग्रसेन भवन परिसर में प्रशिक्षण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
प्रदेश भाजपा के मार्गदर्शन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा जिले के सभी 24 मंडलों में प्रशिक्षण महाभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में कटघोरा मंडल प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता हितानंद अग्रवाल उपस्थित रहे।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में हितानंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्यपद्धति, संगठनात्मक अनुशासन और जनसंपर्क की रणनीति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अनुशासन और गरिमामय वातावरण में हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और मनोयोग से सहभागिता निभाई।

प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। यह अभियान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम की व्यवस्था कटघोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग सहित मंडल कार्यसमिति और विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा संभाली गई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और बेबाक खबरों के साथ
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






