नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, रामकृपाल साहू बने प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, रामकृपाल साहू बने प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू
नियुक्ति से सूरजपुर जिले में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा जारी सूची में सूरजपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता रामकृपाल साहू को पुनः प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रामकृपाल साहू लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे पूर्व में जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान रहा है। पार्टी ने उनकी सक्रियता, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें एक बार फिर प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी दी है।
उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही सूरजपुर जिले सहित सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही साहू समाज के लोगों ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर रामकृपाल साहू ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए वे पूरी मेहनत से कार्य करेंगे।
रामकृपाल साहू ने इस जिम्मेदारी के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की सच्चाई उजागर करने वाला अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now