नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय राजनीति का मजबूत स्तंभ थे डॉ. देवेंद्र प्रधान : राजनाथ सिंह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भारतीय राजनीति का मजबूत स्तंभ थे डॉ. देवेंद्र प्रधान : राजनाथ सिंह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ओडिशा, भुवनेश्वर

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, “डॉक्टर बाबू” पुस्तक का हुआ विमोचन
भुवनेश्वर :- ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ राजनेता डॉ. देवेंद्र प्रधान की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। स्थानीय कृषि शिक्षा सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में देश और राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मनमोहन शामल और ओडिशा के मुख्यमंत्री  मोहन चरण मांझी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. देवेंद्र प्रधान के राजनीतिक जीवन, सादगी और संगठन निर्माण में उनके योगदान को याद किया।


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान भारतीय राजनीति के एक सशक्त स्तंभ थे। उनके व्यक्तित्व में सादगी, सरलता और स्पष्टता साफ झलकती थी। उन्होंने कहा कि उन्हें भले ही सीमित समय के लिए उनके साथ काम करने का अवसर मिला, लेकिन उस दौरान यह स्पष्ट हो गया था कि वे अपने कथन और कर्म में पूर्ण सामंजस्य रखने वाले नेता थे।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने डॉ. प्रधान को ओडिशा का संतुलित और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि विनम्रता और आत्मीयता उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा हमेशा उनके व्यवहार और वक्तव्यों में दिखाई देती थी।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि एक उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी निष्ठा, कठोर परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण ने ओडिशा में भाजपा को मजबूत आधार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कार्यक्रम के दौरान लेखक कालिंदी सामल द्वारा लिखित डॉ. देवेंद्र प्रधान के जीवन पर आधारित पुस्तक “डॉक्टर बाबू” का विमोचन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के करकमलों से किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  समीर मोहंती सहित कई वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिंदू राष्ट्र महासभा भारत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी बिजया नंद जी महाराज ने भी श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. देवेंद्र प्रधान के योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. देवेंद्र प्रधान के आदर्शों और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और बेबाक

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now