नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विधानसभा घेराव में कोरबा से उमड़ा कांग्रेसजनों का जनसैलाब, सरकार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विधानसभा घेराव में कोरबा से उमड़ा कांग्रेसजनों का जनसैलाब, सरकार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


मनरेगा, बिजली दर वृद्धि और धान खरीदी में अनियमितता को लेकर रायपुर में प्रदर्शन, कोरबा से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
रायपुर: प्रदेश कांग्रेस द्वारा रायपुर के शंकर नगर में आयोजित रैली और विधानसभा घेराव कार्यक्रम में कोरबा जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर तथा कांग्रेस नेता मनोज़ चौहान के नेतृत्व में कोरबा से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे और रैली तथा विधानसभा घेराव कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान कोरबा के कांग्रेस पदाधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की और प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की।


जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि मनरेगा में सुधार के नाम पर रोजगार गारंटी को कमजोर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण गरीबों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। इसके साथ ही बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी, धान खरीदी में अनियमितता तथा घरेलू और व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि इन्हीं जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा रायपुर में रैली और विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें कोरबा शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की सच्चाई उजागर करने वाला पत्रकार 📰✍️

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now