उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की कमान अब सुभाष अग्रवाल के हाथ, समाज में खुशी की लहर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
संबलपुर में भव्य प्रांतीय अधिवेशन संपन्न, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में सौंपा गया अध्यक्ष पद
बलांगीर ACGN:- उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन रविवार को संबलपुर में गरिमामय वातावरण और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस अधिवेशन में समाज के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मारवाड़ी समाज द्वारा समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज हमेशा देश और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से आगे भी विकास और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में बरगढ़ सांसद प्रदीप पुरोहित, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका, रिसेप्शन कमेटी के चेयरमैन राजू पोद्दार, संबलपुर शाखा अध्यक्ष शीशराम अग्रवाल तथा मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष रीता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

अधिवेशन के दौरान महासचिव सुभाष अग्रवाल ने विगत सत्र की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद अधिवेशन के महत्वपूर्ण चरण में निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने आगामी सत्र के लिए सुभाष अग्रवाल को उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का नया प्रांतीय अध्यक्ष घोषित करते हुए उन्हें संगठन की बागडोर सौंपी। इस घोषणा के साथ ही उपस्थित समाजजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और सुभाष अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अधिवेशन में समाज के विकास, संगठन की भावी रणनीति और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई। साथ ही एक ऐतिहासिक पहल करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल के नेतृत्व में पहली बार मारवाड़ी समाज से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






