नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई माता कर्मा जयंती, साहू समाज ने दिया एकता और शिक्षा का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई माता कर्मा जयंती, साहू समाज ने दिया एकता और शिक्षा का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू


रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम छापरपोड़ी में तहसील स्तरीय समारोह, समाज के पदाधिकारियों ने संगठन और सामाजिक समरसता पर दिया जोर

सूरजपुर ACGN:- जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम छापरपोड़ी में साहू समाज की आराध्य तैलिक कुलशिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा के छायाचित्र का पूजन, वंदन और आरती के साथ हुई, जिसके बाद सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ हुई।


कार्यक्रम में स्वागत भाषण और प्रतिवेदन तहसील साहू समाज के अध्यक्ष बिरजा राम साहू ने प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामरतन साहू ने भक्ति गीत के माध्यम से माता कर्मा के जीवन और उनके त्यागमय व्यक्तित्व का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने बड़े ध्यान से सुना।


समारोह के मुख्य अतिथि साहू संघ के जिलाध्यक्ष रामलल्लू साहू ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज को माता कर्मा के पदचिह्नों पर चलते हुए संगठित होना चाहिए और समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करना चाहिए। जिला संरक्षक रामबिलास साहू ने समाज से एकजुट होकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
जिला सलाहकार मनोज कुमार साहू ने शिक्षा विशेषकर बालिका शिक्षा को समाज के विकास का आधार बताते हुए सामाजिक कुरीतियों और नशापान से दूर रहने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष राम निवास साहू ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने कहा कि माता कर्मा त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति थीं और उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।


इस अवसर पर जिला सलाहकार गैविनाथ साहू ने सूरजपुर में आगामी दिनों में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय कर्मा जयंती समारोह में समाज के सभी लोगों से तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला संरक्षक जोखन साहू, जिला संगठन सचिव मनीष दीपक साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्र प्रताप साहू, कोषाध्यक्ष रमाशंकर साहू, तहसील उपाध्यक्ष दिलकेश्वर साहू, उपकोषाध्यक्ष रामशिरोमणि साहू, तहसील महामंत्री अनरूद प्रसाद साहू, तहसील अध्यक्ष भैयाथान सौरभ साहू और तहसील अध्यक्ष सूरजपुर ओमप्रकाश साहू सहित कई सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में माता कर्मा को खिचड़ी का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now