नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था मजबूत, कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता आधारित वितरण लागू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था मजबूत, कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता आधारित वितरण लागू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस उपलब्ध कराने के लिए नई व्यवस्था, आवश्यक सेवाओं को 100 प्रतिशत आपूर्ति का प्रावधान

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने नई वितरण व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले के निर्देश पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नैसर्गिक गैस मंत्रालय के अधीन कमर्शियल गैस कनेक्शन वाले संस्थानों और प्रतिष्ठानों के लिए संतुलित एवं प्राथमिकता आधारित वितरण प्रणाली लागू की जा रही है ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
खाद्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भारत सरकार और ऑयल कंपनियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कमर्शियल उपभोक्ताओं को पिछले महीनों की खपत के आधार पर अधिकतम 20 प्रतिशत की सीमा के भीतर एलपीजी आपूर्ति करने पर सहमति बनी है।
नई व्यवस्था के तहत आवश्यक सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। शैक्षणिक संस्थान, चिकित्सालय, सैन्य एवं अर्द्धसैन्य कैंप, जेल, हॉस्टल, समाज कल्याण संस्थान, रेलवे और एयरपोर्ट कैंटीन को 100 प्रतिशत एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वहीं शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और उनके गेस्ट हाउस तथा कैंटीन को 50 प्रतिशत और पशु आहार उत्पादक संयंत्र, बीज उत्पादक इकाइयों के साथ होटल और रेस्टोरेंट को 20 प्रतिशत गैस आपूर्ति निर्धारित की गई है।
खाद्य सचिव ने बताया कि कमर्शियल एलपीजी वितरण की दैनिक समीक्षा ऑयल कंपनियों द्वारा की जाएगी और इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी बनी रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों को निर्बाध एलपीजी आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े तथा सभी वर्गों तक गैस की उपलब्धता संतुलित रूप से बनी रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now