नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला वेटलिफ्टरों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने दी शुभकामनाएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला वेटलिफ्टरों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने दी शुभकामनाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेटियों की शानदार सफलता, कलेक्ट्रेट पहुंचकर साझा किए अनुभव
बालोद ACGN:- चंडीगढ़ में 05 से 10 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बालोद जिले की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच अनीता शिंदे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त महिला खिलाड़ियों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार सफलता अर्जित की है।
खेलो इंडिया महिला लीग में कुमारी निकिता ने स्वर्ण पदक और कुमारी हेमा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कुमारी मोनिका ध्रुव ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ बेस्ट महिला खिलाड़ी का खिताब भी अपने नाम किया। इन उपलब्धियों के बाद सभी खिलाड़ी कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए।
कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिले की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
खिलाड़ियों ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय ट्राइबल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता, जो 26 से 29 मार्च तक रायपुर में आयोजित होगी, उसमें दल्ली राजहरा के पांच खिलाड़ियों कुमारी निकिता, कुमारी मोनिका, कुमारी किरण पोटाई, कुमारी आशा गोंड और सौरभ कुमार का चयन हुआ है। कलेक्टर ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे एक बार फिर जिले को गौरवान्वित करेंगे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now