नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मां गढ़वतिया देवी धाम में 50 लाख के निर्माण कार्य शुरू, नवरात्र से पहले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मां गढ़वतिया देवी धाम में 50 लाख के निर्माण कार्य शुरू, नवरात्र से पहले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के प्रयासों से तेज हुआ विकास कार्य

सूरजपुर ACGN:- जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली पहाड़ स्थित मां गढ़वतिया देवी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 50 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े और वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के प्रयासों से यह कार्य नवरात्र से पहले शुरू किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

बताया जा रहा है कि 24 फरवरी 2026 को मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े और मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने मां गढ़वतिया देवी धाम पहुंचकर सीढ़ी, चबूतरा और सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। भूमि पूजन के कुछ ही दिनों बाद 9 मार्च 2026 से निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होती दिखाई दे रही है।


ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई जनप्रतिनिधि आए, लेकिन किसी ने पहाड़ में विराजमान मां गढ़वतिया देवी धाम के विकास पर ध्यान नहीं दिया। अब विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से इस धाम के विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराई गई और निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है।


ग्रामीणों ने कहा कि इस निर्माण कार्य से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में विकास और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के प्रति आभार जताते हुए मां गढ़वतिया देवी से उनके उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र में निरंतर सेवा करने की प्रार्थना की है।
इस निर्माण कार्य का संचालन ग्राम पंचायत महुली पहाड़ के सरपंच रनसाय सिंह खैरवार और बैकुंठ जायसवाल के सहयोग से कराया जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now