नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लोरमी में माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, शाला भवन का किया भूमिपूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लोरमी में माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, शाला भवन का किया भूमिपूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जनचौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद, विकास कार्यों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

मुंगेली ACGN:- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने लोरमी क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान और क्षेत्रीय विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान उन्होंने ग्राम रहंगी और हरदीबांध में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में भाग लिया और माता कर्मा के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि माता कर्मा का जीवन भक्ति, सेवा, त्याग और समाज के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि माता कर्मा के आदर्श समाज को संस्कार, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। भक्ति में आस्था, सेवा में समर्पण और संस्कारों में समाज की शक्ति निहित है, जो माता कर्मा के जीवन का शाश्वत संदेश है।


इसके पश्चात उन्होंने लोरमी क्षेत्र के लाखासार गांव में शासकीय हाईस्कूल के नवीन शाला भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा सहित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य और केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।


कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनचौपाल में केंद्रीय राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार लोरमी क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर जनजीवन को अधिक सशक्त और सुगम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now