राष्ट्रीय मंच पर फिर गूंजेगी नुआपाड़ा की आवाज, कॉन्क्लेव में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. सोनिया जैन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नुआपाड़ा, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
नई दिल्ली में होने वाले कौंसिलर्स लीडरशिप मीट एवं अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और बेहतर प्रशासन पर रखेंगी विचार
नुआपाड़ा ACGN:- ओडिशा के सीमावर्ती जिले नुआपाड़ा के लिए एक बार फिर गौरव का अवसर आया है। खरियार रोड नगर परिषद की अध्यक्षा डॉ. सोनिया जैन को आगामी कौंसिलर्स लीडरशिप मीट एवं अर्बन कॉन्क्लेव 2026 में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 17 और 18 मार्च 2026 को देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से चुने गए जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में शहरी विकास, आधुनिक शहरों के निर्माण और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही बेहतर प्रशासन, ई-गवर्नेंस, पारदर्शी कार्यप्रणाली और नागरिक सुविधाओं जैसे स्वच्छता, जल आपूर्ति तथा अन्य जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उपायों पर भी मंथन होगा।

डॉ. सोनिया जैन का चयन लगातार दूसरी बार इस राष्ट्रीय मंच के लिए हुआ है, जो उनके नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इससे पहले भी उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर ओडिशा और खरियार रोड क्षेत्र की समस्याओं तथा विकास की संभावनाओं को मजबूती से उठाया था।
डॉ. जैन के चयन की खबर मिलते ही खरियार रोड सहित पूरे नुआपाड़ा जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्धजनों का कहना है कि उनके नेतृत्व में खरियार रोड नगर परिषद विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रही है और उनकी यह उपलब्धि पूरे जिले के साथ-साथ ओडिशा राज्य के लिए भी गौरव की बात है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






