नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नवभारत ऊर्जा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में वेलफेयर इलेवन ने जीता खिताब – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नवभारत ऊर्जा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में वेलफेयर इलेवन ने जीता खिताब

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


घंटाघर मैदान में हुआ भव्य समापन, बांकीमोंगरा अध्यक्ष सोनी विकास झा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कोरबा ACGN:- ऊर्जाधानी के हृदय स्थल घंटाघर मैदान कोरबा में आयोजित ‘नवभारत ऊर्जा कप’ टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, जोश और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित किया।


प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वेलफेयर इलेवन और महिला पुलिस इलेवन की टीम आमने-सामने थीं। दोनों टीमों ने मैदान पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः वेलफेयर इलेवन की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। महिला पुलिस इलेवन की टीम उपविजेता रही।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संजू देवी राजपूत उपस्थित रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनी विकास झा ने कार्यक्रम में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के आयोजक नवभारत टीम द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उनका सम्मान किया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।


विशिष्ट अतिथि सोनी विकास झा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत नहीं बनाता, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों के जज्बे और प्रतिभा की सराहना करते हुए इस सफल आयोजन के लिए नवभारत टीम को बधाई दी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now