नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 17 मार्च से 21 अप्रैल तक जिले में मनाया जाएगा शिशु संरक्षण माह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

17 मार्च से 21 अप्रैल तक जिले में मनाया जाएगा शिशु संरक्षण माह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


मंगलवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों को विटामिन ए और आयरन की दवा पिलाई जाएगी

कोरबा ACGN:- भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी के नेतृत्व में संचालित किया जाएगा। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों का प्रभावी संचालन और सेवाओं की उपलब्धता को मजबूत किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने बताया कि जिले में शिशु संरक्षण माह वर्ष में दो बार छह माह के अंतराल में आयोजित किया जाता है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तथा टीकाकरण केंद्रों में निर्धारित सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक तथा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन फोलिक अम्ल का सिरप पिलाया जाएगा।
इसके साथ ही नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, एनीमिया की जांच की जाएगी तथा गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा। साथ ही स्तनपान संवर्धन से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। चिकित्सकों के अनुसार विटामिन ए की खुराक प्रत्येक छह माह में एक बार पांच वर्ष तक देने से बच्चों में रतौंधी, श्वसन संक्रमण, बुखार और कुपोषण की संभावना कम हो जाती है। वहीं आयरन फोलिक अम्ल का सिरप बच्चों में खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने जिले के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के 6 माह से 59 माह तक के सभी बच्चों को निर्धारित सत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर विटामिन ए और आयरन फोलिक अम्ल की दवा अवश्य पिलवाएं तथा उनका टीकाकरण कराएं। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कार्यक्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चों तक यह स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना सुनिश्चित करें।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल,अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now