नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तहसील साहू संघ भैयाथान की नई कार्यकारिणी घोषित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तहसील साहू संघ भैयाथान की नई कार्यकारिणी घोषित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


नीरज साहू बने मीडिया प्रभारी, प्रवीण साहू को मिली सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

सूरजपुर ACGN:- साहू समाज की सामाजिक गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से तहसील साहू संघ भैयाथान की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष रामलल्लू साहू की सहमति और तहसील अध्यक्ष सौरभ साहू की अनुशंसा पर दो सक्रिय पत्रकारों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी जानकारी के अनुसार डबरीपारा निवासी निरज साहू, जो दैनिक अमन पथ के जिला प्रतिनिधि हैं, को तहसील साहू संघ भैयाथान का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं बांसापारा निवासी प्रवीण साहू, जो दैनिक लोक किरण के जिला प्रतिनिधि हैं, को सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त मीडिया प्रभारी नी रज साहू ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि समाज की सभी गतिविधियों, कार्यक्रमों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
सह-मीडिया प्रभारी प्रवीण साहू ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल और सोशल मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में समाज के सकारात्मक कार्यों और उपलब्धियों को व्यापक मंच देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वे संगठन के साथ मिलकर सामाजिक एकता और जागरूकता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला अध्यक्ष रामलल्लू साहू, तहसील अध्यक्ष सौरभ साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now