नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओड़िशा हाईकोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओड़िशा हाईकोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कटक, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009


156 से अधिक मामलों का निपटारा, क्षतिपूर्ति के रूप में 12 करोड़ से अधिक राशि देने का निर्देश

कटक ACGN:- ओड़िशा हाईकोर्ट में ओड़िशा राज्य हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार आयोजित इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों के त्वरित निपटारे का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 649 विभिन्न क्षतिपूर्ति मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 156 से अधिक मामलों की सुनवाई कर उनका निपटारा किया गया। अदालत ने बीमा कंपनियों और संबंधित विभागों को कुल 12 करोड़ 83 लाख 24 हजार 172 रुपये की क्षतिपूर्ति देने का निर्देश दिया।

इन मामलों की सुनवाई के लिए कुल 8 विशेष पीठों का गठन किया गया था। सुनवाई में कई न्यायाधीशों ने भाग लिया, जिनमें जस्टिस केआर महापात्र, जस्टिस बीपी राउतराय, जस्टिस एसके पाणिग्राही, जस्टिस एस रथ, जस्टिस एम एस साहू, जस्टिस एके महापात्र, जस्टिस वी नरसिंह, जस्टिस बीपी सत्पथी, जस्टिस एम एस रमण, जस्टिस एस के मिश्र, जस्टिस जी सत्पथी, जस्टिस सी आर दास और जस्टिस एस एम मिश्र शामिल रहे।
लोक अदालत के दौरान बीमा, बंदोबस्त, विद्युत तथा वैवाहिक मामलों से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का त्वरित और आपसी सहमति से समाधान किया गया, जिससे पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिलने में मदद मिली।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now