नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गांजा तस्करी करते प्रेमी – प्रेमिका जेल दाखिल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गांजा तस्करी करते प्रेमी – प्रेमिका जेल दाखिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अरविन्द  तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांजा की तस्करी करते प्रेमी प्रेमिका को आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही से थाना गुढ़ियारी पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
 पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भापुसे) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबिर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में गत दिवस 12 मार्च को थाना गुढ़ियारी की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रेलवे प्लेटफार्म न. 07 के बाहर पार्किंग में एक महिला एवं पुरुष अपने पास बैग में गांजा रखे है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा रेलवे पुलिस फोर्स (आर.पी. एफ) के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुये व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियो ने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद तथा हेमलता कैवर्त्य होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उनके पास से बैग में गांजा रखा होना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आपस में प्रेमी-प्रेमिका बताने के साथ -साथ गांजा को खरियार रोड से लाकर प्रयागराज तस्करी करना बताया गया है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 किलो 156 ग्राम गांजा तथा दो नग मोबाइल फ़ोन जुमला कीमती लगभग 6,77,800 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 114/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना गुढ़ियारी से थाना प्रभारी निरीक्षक बी. एल. चंद्राकर , उनि कैलाश केशरवानी तथा आर.पी.एफ. से निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर , सउनि एल एन सिंह , प्रधान आरक्षक वीसी बंजारे एवं आरक्षक विजय सिंहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीगण –

राजेंद्र प्रसाद पिता रामबहादुर उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम – मोचारा खास , थाना – सैनी , जिला – कौशांबी उत्तरप्रदेश और हेमलता कैवर्त्य पति देवकुमार कैवर्त्य उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम – कारगीरोड , थाना – कोटा , जिला – बिलासपुर हाल पता थाना – धूमनगंज , जिला – प्रयागराज (उत्तरप्रदेश)।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now