महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज और राष्ट्र का सशक्तिकरण संभव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनिल कुमार चौधरी
नाबार्ड के राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का दिया गया संदेश
गंजाम ACGN:- बरहमपुर क्षेत्र के जगन्नाथ प्रसाद ब्लॉक अंतर्गत राजनापल्ली में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
नाबार्ड (NABARD) द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यदि महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज और सरकार के सशक्तिकरण के प्रयास सफल हो सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को घर की चारदीवारी तक सीमित न रहकर आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं शिक्षा, व्यवसाय और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर परिवार और समाज दोनों को मजबूत बना रही हैं।

इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक डॉ. संजीव मिश्रा ने नाबार्ड अनुदान से सफलता प्राप्त करने वाले विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों और संगठनों की सराहना की तथा उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में भंजनगर उप संभागीय बागवानी विभाग की अधिकारी इतिश्री सुभद्रशिनी, बाल एवं महिला विकास परियोजना अधिकारी संगीता मिर्जी, जिला महिला सशक्तिकरण हब समन्वयक गीतांजलि महाराणा, ब्लॉक कृषि अधिकारी चेतना दिव्य ज्योति सहित कई अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही ओडिशा ग्रामीण बैंक के जगन्नाथ प्रसाद शाखा प्रबंधक सुचित्रा साहू और बेलगुंनटा शाखा प्रबंधक दिव्य ज्योति सेठी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सहायक बागवानी अधिकारी, किसान उत्पादक कंपनियों के प्रतिनिधि और कई स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनके प्रयासों की सराहना की गई।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






