नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हीटवेव से निपटने की विशेष तैयारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हीटवेव से निपटने की विशेष तैयारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सूरजपुर ACGN:- जिले में लगातार बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा के मार्गदर्शन में जिला स्तर से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक हीटवेव प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुरूप डॉ. पैकरा ने जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक प्रबंधन कक्ष सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। सभी अस्पतालों में ओआरएस, आईवी फ्लूड, जीवन रक्षक दवाइयों और शीतलन से संबंधित आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है, ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने एम्बुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, खुले में कार्य करने वाले श्रमिकों और बेघर व्यक्तियों जैसे संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि दोपहर की तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक पसीना आना, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी या बेहोशी जैसे लू के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
उन्होंने कहा कि जिले का स्वास्थ्य विभाग संभावित हीटवेव की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और सभी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now