क्षतिग्रस्त सड़क देखकर कलेक्टर ने रुकवाया वाहन दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
लेमरू से श्यांग मार्ग पर गड्ढों से दुर्घटना की आशंका, पीडब्ल्यूडी को शीघ्र मरम्मत के निर्देश
कोरबा ACGN:- जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए क्षतिग्रस्त सड़क देखकर अपना वाहन रुकवाया और मौके पर ही स्थिति का जायजा लिया।
कलेक्टर आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुंचते ही उनकी नजर सड़क पर बने बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त मार्ग पर पड़ी। स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाया और नीचे उतरकर सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया।

यह मार्ग पहाड़ी और दूरस्थ गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवाजाही होती है। सड़क पर बने गड्ढों से संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े को स्थिति से अवगत कराया और आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़कों को अधिक नुकसान पहुंचता है, इसलिए नियमित निगरानी और समय पर मरम्मत कार्य बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना की संभावना को देखते हुए इस मार्ग की मरम्मत में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए, ताकि ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम बनी रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






