नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग का मामला उजागर, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

कोरबा ACGN:- कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38 बालकों रोड चेक पोस्ट स्थित पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई की।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान और उससे संबंधित भंडारण स्थलों की जांच में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अनधिकृत भंडारण पाए जाने के प्रमाण मिले। जांच में कुल 15 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से संधारित अवस्था में पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से जप्त कर लिया गया।
जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कंवर ने बताया कि यहां एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडरों में रिफिलिंग कर अधिक कीमत पर ब्लैक में बेचने की गतिविधि भी सामने आई है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपयोग के लिए जारी किए गए एलपीजी सिलेंडरों का किसी भी प्रकार से व्यावसायिक उपयोग कानूनन दंडनीय अपराध है। जिले में ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त जांच दल द्वारा प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि एलपीजी गैस वितरण एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे अनाधिकृत भंडारण और दुरुपयोग की घटनाओं पर नियंत्रण रखा जाए।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें और यदि कहीं इस प्रकार की गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now