नीर चेतना अभियान के तहत 5000 ट्रेंच निर्माण से होगा जल संरक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बालोद, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने श्रमदान कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित
बालोद ACGN:- जल संरक्षण और भू-जल स्तर में सुधार के उद्देश्य से जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भाठागांव (आर) में जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी 2.0) के अंतर्गत नीर चेतना अभियान के तहत 5000 ट्रेंच निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वयं श्रमदान कर लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि जल जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए जल संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेंच निर्माण वर्षा जल को संरक्षित करने का प्रभावी माध्यम है और इसे जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्राथमिकता के साथ लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने जानकारी दी कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नीर चेतना अभियान के अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड में कुल 20 हजार वॉटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्राम भाठागांव (आर) के समीप बहने वाले नाले के समानांतर 5000 ट्रेंच निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिससे लगभग 27 लाख लीटर वर्षा जल का संचयन संभव होगा। उन्होंने बताया कि पूरे विकासखण्ड में 20 हजार ट्रेंच निर्माण के बाद लगभग 1 करोड़ 35 लाख लीटर वर्षा जल संरक्षण की संभावना है।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी और जनप्रतिनिधियों ने भी श्रमदान करते हुए ग्रामीणों को जल संरक्षण की इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरपंचों, सचिवों, रोजगार सहायकों और बिहान समूह की महिलाओं से अपील की कि जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दें।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कान्ती सोनेश्वरी, जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, जनपद सदस्य कौशल सुरेश साहू, रामेश्वर चंद्राकर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखत सुल्ताना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बिहान समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि गुण्डरदेही विकासखण्ड भू-जल स्तर की दृष्टि से सेमी-क्रिटिकल जोन में शामिल है। नीर चेतना अभियान के तहत वॉटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच तकनीक अपनाई जा रही है, जिसके माध्यम से वर्षा जल सीधे जमीन के भीतर जाएगा और इससे भू-जल स्तर में वृद्धि के साथ मृदा संरक्षण तथा क्षेत्र की हरियाली में भी बढ़ोतरी होगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






