नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसएसपी ने ली समीक्षा बैठक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसएसपी ने ली समीक्षा बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला – मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बोर और कुओं को सुरक्षित ढकने तथा दुर्घटना मामलों में पीएम राहत योजना के तहत पंजीयन के निर्देश

मुंगेली ACGN:- जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए कलेक्टर  कुंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, विभिन्न प्रकरणों के निराकरण तथा विभागीय समन्वय को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक के दौरान प्रधानमंत्री राहत योजना से संबंधित वीडियो का अवलोकन किया गया और अधिकारियों को योजना के प्रावधानों की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में होने वाली सभी सड़क दुर्घटनाओं के मामलों का प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने एसडीएम को हिट एंड रन तथा पीएम राहत से संबंधित प्रकरणों में गंभीरता से कार्य करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी शासकीय और पात्र निजी अस्पतालों के बाहर प्रधानमंत्री राहत योजना से संबंधित पोस्टर और हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित किए जाएं। साथ ही जिला अस्पताल में योजना से संबंधित सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक संचालक और नगर पालिका मुंगेली के सीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अवैध अफीम खेती और अन्य मादक पदार्थों के उत्पादन पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, राजस्व, खाद्य एवं औषधि तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जांच करने और अवैध गतिविधि पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वनांचल क्षेत्रों में वन विभाग को भी नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।


कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही सभी मेडिकल स्टोर्स की नियमित जांच कर नारकोटिक्स श्रेणी की दवाइयों के अवैध विक्रय पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। आबकारी और पुलिस विभाग को अवैध शराब के कारोबार तथा कच्ची शराब के निर्माण पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।
इसके अलावा कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को जिले में स्थित खुले बोर और कुओं की जानकारी एकत्रित कर उन्हें सुरक्षित रूप से ढकने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।
इस अवसर पर अचानकमार टाइगर रिजर्व के उप संचालक यू.आर. गणेश, जिला वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव सहित मुंगेली, लोरमी और पथरिया के एसडीएम तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now