पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मुंगेली ACGN:- जिले में सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को अब तुरंत और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर कुंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

योजना के तहत, “गोल्डन ऑवर” यानी दुर्घटना के तुरंत बाद के महत्वपूर्ण समय में, पीड़ित को बिना किसी देरी के अस्पताल में भर्ती कर अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार प्राप्त होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी Dr. Sheela Saha ने बताया कि इसका उद्देश्य दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार देना है, क्योंकि शुरुआती समय में इलाज मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के अस्पतालों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। योजना में जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (लोरमी, पथरिया, सरगांव), शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगेली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सेतगंगा, पंडरभट्ठा, जरहागॉव, बरेला, घोरपुरा, दशरंगपुर, नवागांव चीनू, पालचुवा, कंतेली, पदमपुर, भठलीकला, साल्हेघोरा, खुड़िया, सेमरसल, खपरीकला, खैरवार खुर्द, चंदली, लालपुरथाना, देवरहट, राम्हेपुर एन., बरमपुर, अमोरा, भटगांव, सिलदहा, खम्हरिया, रामबोड़, जगताकापा, बेलखुरी) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त क्रिश्चियन हॉस्पिटल मुंगेली, सिद्धार्थ हॉस्पिटल मुंगेली, अवध लाइफ केयर, ए वन हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, पारख मल्टीस्पेशियलिटी और यशोदा हॉस्पिटल मुंगेली सहित कई निजी स्वास्थ्य संस्थानों को भी योजना में सम्मिलित किया गया है।
कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि गोल्डन ऑवर के दौरान त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए और योजना का लाभ सभी पात्र दुर्घटना पीड़ितों तक समय पर पहुंचे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






