नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यूपीएमएस ‘शिखर’ समागम 15 मार्च को, प्रांतीय अधिवेशन में दिखेगी समाज की एकजुटता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

यूपीएमएस ‘शिखर’ समागम 15 मार्च को, प्रांतीय अधिवेशन में दिखेगी समाज की एकजुटता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

ओडिशा भर से जुटेंगे लगभग एक हजार सदस्य, संगठन की नई दिशा पर होगा मंथन

बलांगीर ACGN:- उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के आगामी प्रांतीय अधिवेशन ‘शिखर’ को लेकर समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। संबलपुर स्थित रिवर इन रिसॉर्ट में 15 मार्च को आयोजित होने वाले इस भव्य अधिवेशन की तैयारियाँ युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।
प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित कर उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। प्रांतीय उपाध्यक्ष (बरगढ़ मंडल) किशन लाल अग्रवाल के अनुसार इस कार्यक्रम में पूरे ओडिशा से लगभग एक हजार सदस्य भाग लेंगे। वहीं प्रांतीय मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल और बलांगीर शाखा अध्यक्ष संजय अग्रवाल (अन्नू) ने बताया कि बलांगीर जोन की विभिन्न शाखाओं से करीब 70 से 80 सदस्य इस अधिवेशन में शामिल होंगे।
अधिवेशन में कई प्रमुख राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति भी रहेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका, राष्ट्रीय महामंत्री केदार नाथ गुप्ता तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंघानिया सहित कई राज्यों के प्रांतीय अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके साथ ही राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति के लिए सहमति प्रदान की है।
कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी, संबलपुर विधायक जयनारायण मिश्र, राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार, बरगढ़ सांसद प्रदीप पुरोहित तथा टिटिलागढ़ विधायक नवीन जैन के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा 18 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और समाज के 21 वरिष्ठ पत्रकार भी इस गरिमामय अधिवेशन में उपस्थित रहेंगे।
संबलपुर शाखा के आतिथ्य में आयोजित इस अधिवेशन को सफल बनाने के लिए उपाध्यक्ष मंगतूराम अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष शीशराम अग्रवाल, संयोजक राजकुमार पोद्दार और स्वागताध्यक्ष शंभू तुलस्यान सहित पूरी टीम लगातार सक्रिय रहकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now