संबलपुर में 15 मार्च को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
ऐंठापाली में भव्य श्याम भजन संध्या का आयोजन, देश के प्रसिद्ध कलाकारों की भजनों से गूंजेगा वातावरण
बलांगीर ACGN:- संबलपुर शहर के ऐंठापाली क्षेत्र में आगामी 15 मार्च को भव्य श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस भक्तिमय आयोजन में बाबा श्याम के जयकारों और भजनों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। कार्यक्रम का आयोजन गोलोकवासी मदन मोहन अग्रवाल के परिवार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
इस भजन संध्या के आयोजन में विशेष सहयोग खुशबु–विशाल बंसल द्वारा किया जा रहा है। श्री श्याम प्रेमी परिवार संबलपुर के संचालक मुकेश लोहिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति ने सभी श्याम भक्तों और श्रद्धालुओं को सपरिवार इस भव्य आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य एवं उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल (बंसल) ने बताया कि इस भजन संध्या में कोलकाता की प्रसिद्ध भजन गायिका माही गर्ग अपनी प्रस्तुति देंगी। उनके साथ अरुण सिन्हा, दीपक शर्मा और राजीव पुरी भी बाबा श्याम के चरणों में भजनों की हाजिरी लगाकर भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कनिष्का अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली दिव्य झाँकियाँ होंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगी। यह भव्य आयोजन ऐंठापाली थाना के सामने स्थित गैलेक्सी टाइल्स परिसर में शाम 6:30 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






