नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समोदा के अवैध अफीम खेती मामले का चौथा आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

समोदा के अवैध अफीम खेती मामले का चौथा आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अरविंद तिवारी
राजस्थान से पकड़ा गया आरोपी, पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र में मिली थी करोड़ों की अफीम फसल
दुर्ग ACGN:- ग्राम समोदा–झेनझरी के मध्य खेत में अवैध अफीम की खेती के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी पर अफीम की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराने का आरोप है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना पुलगांव क्षेत्रांतर्गत चौकी जेवरा–सिरसा के अंतर्गत ग्राम समोदा, झेनझरी और सिरसा के मध्य स्थित खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। निरीक्षण के दौरान खेत में मक्का और भुट्टे की फसल के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगे पाए गए।


संयुक्त पुलिस टीम ने खेत का निरीक्षण कर लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधों को जब्त किया, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
विवेचना के दौरान पहले ही विकास बिश्नोई निवासी मतोड़ा जिला जोधपुर (राजस्थान), विनायक ताम्रकार निवासी तेमरापारा दुर्ग और मनीष उर्फ गोलू ठाकुर निवासी समोदा को गिरफ्तार किया जा चुका था। जांच में सामने आया कि आरोपी छोटू राम ने अवैध अफीम की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराए थे। फरार आरोपी की तलाश के दौरान एसीसीयू दुर्ग, थाना पुलगांव और चौकी जेवरा–सिरसा की संयुक्त टीम ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी छोटू राम (62 वर्ष) ग्राम सांगसी नगर धड़िया थाना चामू जिला जोधपुर (राजस्थान) का निवासी है। उसके पास से नगद 2220 रुपये और एक स्मार्टफोन मोबाइल जब्त किया गया है। इससे पहले मामले में अन्य आरोपियों से दो ट्रैक्टर, दो जेसीबी, दो मोटरसाइकिल, एक हार्वेस्टर तथा खेती में प्रयुक्त अन्य उपकरण जब्त किए गए थे, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध नशीले पदार्थों के उत्पादन, परिवहन या व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now