देवपहरी से सोनारी और जामभाठा तक बनी सड़क की गुणवत्ता, मोड़ और ढलान का कलेक्टर ने लिया बारीकी से जायजा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पीएम जनमन योजना के तहत बनी नई सड़क का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कोरबा ACGN:- जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय को मुख्य सड़कों से जोड़ने के उद्देश्य से चल रही प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा विकासखंड के ग्राम देवपहरी से सोनारी और जामभाठा तक निर्मित नई सड़क का कार्य पूरा हो गया है, जिसका निरीक्षण कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वयं मौके पर पहुंचकर किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक जाकर इसकी स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने सड़क की बनावट, ग्रामीण परिवेश, भौगोलिक परिस्थितियों, मोड़ों की स्थिति, उतार-चढ़ाव तथा निर्माण की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। लगभग 3 किलोमीटर 600 मीटर लंबी इस नवनिर्मित सड़क पर उन्होंने पैदल चलकर और वाहन से गुजरकर कार्य की मजबूती और गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।
मौके पर मौजूद ठेकेदार और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता को निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य में तय समय-सीमा और तकनीकी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण से पीवीटीजी समुदाय की बसाहटों तक सुरक्षित और निर्बाध आवागमन संभव होगा, जिससे इन दूरस्थ गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।
कलेक्टर ने कहा कि सोनारी और जामभाठा जैसे गांवों तक पक्की सड़क बनने से ग्रामीणों को वर्षभर बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण, रोजगार और अन्य शासकीय सेवाएं अब इन क्षेत्रों तक आसानी से पहुंच सकेंगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गढ़उपरोड़ा क्षेत्र में मुख्य मार्ग से पीवीटीजी बसाहट ग्राम बाघमारा तक लगभग एक किलोमीटर लंबाई में निर्मित पीएम जनमन सड़क का भी अवलोकन किया और कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






