नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लोइसिंघा पुलिस को बड़ी सफलता: अंतर-जिला ट्रैक्टर चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लोइसिंघा पुलिस को बड़ी सफलता: अंतर-जिला ट्रैक्टर चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

चोरी का जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, सुबर्णपुर और बरगढ़ जिले के आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बलांगीर ACGN:- लोइसिंघा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर-जिला ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया कीमती जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर बड़ी चोट मानी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21-22 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि को ग्राम सहजछापर से अज्ञात चोरों ने हरे रंग का जॉन डियर ट्रैक्टर क्रमांक OD 03 AB 9640 चोरी कर लिया था। ट्रैक्टर के मालिक जमीदार प्रधान निवासी हरिपाल जिला बलांगीर ने 23 अक्टूबर को लोइसिंघा थाना पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 303/2025 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर लगातार जांच जारी रखी। इसी क्रम में 10 मार्च 2026 को पुलिस ने सटीक सूचना पर छापेमारी कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया जॉन डियर ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में रुद्र पेरा (21 वर्ष) ग्राम बिसलपाली जिला सुबर्णपुर, सुनील बांकी (23 वर्ष) ग्राम गदाधर जिला सुबर्णपुर, दीपक दीप (38 वर्ष) ग्राम पितईपाली जिला सुबर्णपुर, पिचकुला श्रीहरी (38 वर्ष) ग्राम गोलकनगर जिला बरगढ़ और जया सागर (37 वर्ष) ग्राम अक्षीदादर जिला सुबर्णपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया जॉन डियर ट्रैक्टर इंजन नंबर PY30290787488 जब्त कर लिया है।
लोइसिंघा पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और विभिन्न स्थानों पर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सके। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now