नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संजय अग्रवाल (अन्नू) के सफल कार्यकाल के बाद किसके हाथ होगी समाज की कमान? – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

संजय अग्रवाल (अन्नू) के सफल कार्यकाल के बाद किसके हाथ होगी समाज की कमान?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

28 मार्च को मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव, चार संभावित चेहरों को लेकर समाज में चर्चा तेज
बलांगीर ACGN:- बलांगीर मारवाड़ी सम्मेलन के आगामी चुनाव को लेकर समाज में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मारवाड़ी सेवा सदन में जैसे ही चुनावी प्रक्रिया का बिगुल बजा, वैसे ही चर्चा अब तारीखों से आगे बढ़कर संभावित चेहरों पर केंद्रित हो गई है। 28 मार्च को होने वाला यह चुनाव केवल एक अध्यक्ष का चयन नहीं बल्कि आने वाले दो वर्षों के लिए समाज की दिशा और प्राथमिकताओं को तय करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
वर्तमान अध्यक्ष संजय अग्रवाल (अन्नू) के कार्यकाल को समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए एक सफल दौर माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में कई सामाजिक और सेवा कार्यों को गति मिली, जिससे समाज के भीतर एक मजबूत आधार तैयार हुआ है। ऐसे में आने वाले नए नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसी गति और विश्वास को बनाए रखने की होगी।
समाज के प्रबुद्ध वर्ग का मानना है कि अगला अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो परंपरा और आधुनिक सोच के बीच संतुलन स्थापित कर सके। वह समाज की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए नए विचारों और योजनाओं के साथ सभी सदस्यों को संगठन से जोड़ने में सक्षम हो। साथ ही समाज के कोष, निर्णयों और गतिविधियों में सदस्यों की सहभागिता बढ़ाने के साथ व्यापारिक समुदाय के हितों को भी प्रभावी ढंग से सामने रख सके।
हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, लेकिन समाज के गलियारों में चार संभावित चेहरों को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि इन चारों व्यक्तियों की समाज में अपनी अलग पहचान और प्रभाव है। इनमें एक वर्तमान पदाधिकारी हैं जो लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और समाज में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। दूसरा चेहरा ऐसा है जो समाज में सक्रिय रहते हुए एक सभा और एक क्लब में भी पदाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहा है। तीसरे संभावित उम्मीदवार को युवा सोच और लेखन के क्षेत्र में सक्रियता के लिए जाना जाता है तथा उन्हें समाज में सुधारवादी विचारों का समर्थक माना जाता है। वहीं चौथा नाम समाज के युवा वर्ग से जुड़ा हुआ है, जो युवाओं के बीच लगातार सक्रिय रहते हुए चर्चा में बना हुआ है।
मारवाड़ी सम्मेलन की चुनावी प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी सीए नरेंद्र जैन और अधिवक्ता नकुल अग्रवाल की देखरेख में संपन्न होगी। समाज के वरिष्ठ सदस्यों का मानना है कि यह चुनाव केवल पद की प्रतिस्पर्धा तक सीमित न रहकर समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में ठोस दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर होना चाहिए।
प्रांतीय मीडिया प्रभारी और पत्रकार पवन अग्रवाल का मानना है कि यह चुनाव समाज के भविष्य को तय करने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव है। उनके अनुसार मतदाताओं को केवल व्यक्तित्व नहीं बल्कि उम्मीदवारों के पिछले कार्यों और आने वाले समय के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए अपना बहुमूल्य मत देना चाहिए, ताकि समाज आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत तथा संगठित बन सके। 📰

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now