नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विनोद कुमार अग्रवाल बने शहर कांग्रेस के नए कोषाध्यक्ष, संगठन में व्याप्त खुशी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विनोद कुमार अग्रवाल बने शहर कांग्रेस के नए कोषाध्यक्ष, संगठन में व्याप्त खुशी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कोरबा कांग्रेस संगठन में आज नया उत्साह देखने को मिला है। कटघोरा जनपद के पूर्व सभापति एवं सांसद ज्योत्सना महंत के सांसद प्रतिनिधि और जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण में पिछले 7 वर्षों से लगातार जिला कोषाध्यक्ष रहे कांग्रेस नेता विनोद कुमार अग्रवाल को अब जिला कांग्रेस कमेटी शहर का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
शहर कांग्रेस में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर विनोद कुमार अग्रवाल को पहली बार शहर स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वे ग्रामीण कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय राजनीति करते रहे हैं और संगठन में अपनी निष्ठा और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्नी माया अग्रवाल भी नगर पंचायत में पार्षद एवं एल्डरमैन रह चुकी हैं, जिससे कांग्रेस परिवार में उनका व्यापक सामाजिक और राजनीतिक अनुभव माना जाता है।
इस अवसर पर विनोद कुमार अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दस महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर और समस्त कांग्रेस परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने में हर संभव योगदान देंगे।
इस मनोनीयन से कोरबा कांग्रेस संगठन में हर्ष और उत्साह व्याप्त है और यह निर्णय शहर कांग्रेस को नए सशक्त नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now