अफीम खेती और नशा संरक्षण के विरोध में कांग्रेस का बीजेपी कार्यालय घेराव, 12 मार्च को बड़ी रैली
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोरबा जिले में कांग्रेस संगठन ने आगामी 12 मार्च 2026 को बीजेपी जिला कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। यह कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस के अह्वान पर की जा रही है, ताकि कोरबा – दुर्ग जिले के समोदा ग्राम में लगभग 10 एकड़ भूमि और बलरामपुर जिले के सनाटोली के जंगल में लगभग 5 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती और नशे के कारोबार को संरक्षण दिए जाने के खिलाफ विरोध जताया जा सके।
जिला कांग्रेस अध्यक्षों मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने सभी कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 12 मार्च, दिन गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे टीपी नगर स्थित बीजेपी जिला कार्यालय पर समय पर पहुंचकर इस विरोध प्रदर्शन में भाग लें।
अध्यक्षों ने विशेष रूप से जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक, सेवादल, अजा, अजजा, अपिव प्रकोष्ठ, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
यह विरोध प्रदर्शन स्पष्ट संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है कि अवैध नशे और अफीम की खेती के खिलाफ संगठन और समाज सतर्क है, और किसी भी राजनीतिक संरक्षण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






