नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा के चार प्रमुख मार्गों के डामरीकरण को मिली 5.93 करोड़ की मंजूरी, शहर में सड़क विकास को मिलेगी रफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा के चार प्रमुख मार्गों के डामरीकरण को मिली 5.93 करोड़ की मंजूरी, शहर में सड़क विकास को मिलेगी रफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला – कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत के प्रयासों से नगरीय प्रशासन विभाग ने दी स्वीकृति

कोरबा शहर के प्रमुख मार्गों के डामरीकरण के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 5 करोड़ 93 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति के बाद शहर के चार महत्वपूर्ण मार्गों का डामरीकरण किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा शहर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।


स्वीकृत योजना के तहत पावर हाउस रोड नहर पुल से उषा कॉम्प्लेक्स रेलवे फाटक अंडरब्रिज तक सड़क डामरीकरण के लिए 112.55 लाख रुपये, रेलवे फाटक से पुराना बस स्टैंड तक सड़क डामरीकरण के लिए 156.90 लाख रुपये, जैन चौक से घंटाघर तक सड़क डामरीकरण के लिए 125 लाख रुपये तथा घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य के लिए 199 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के निर्माण और डामरीकरण से शहर के प्रमुख मार्गों की स्थिति में सुधार होगा और नागरिकों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
स्वीकृति मिलने पर महापौर संजू देवी राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा कोरबा विधायक और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में कोरबा नगर को विकास कार्यों के लिए लगातार पर्याप्त फंड मिल रहा है और शहर में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर के विकास कार्यों को इसी तरह निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा ताकि कोरबा को एक आधुनिक और सुविधाजनक शहर के रूप में विकसित किया जा सके। ✨

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now