प्रहार अभियान में तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
3.74 ग्राम ब्राउन शुगर और नकदी जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
बिलासपुर, 10 मार्च 2026/ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष “प्रहार अभियान” के तहत तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की बिक्री में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.74 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा और नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना तखतपुर पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तखतपुर के मोढ़े चौक के पास दुर्गेश गायकवाड नामक युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी दुर्गेश गायकवाड पिता अर्जुन गायकवाड (22 वर्ष) निवासी बड़े बाजार तखतपुर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की।

विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि उक्त मादक पदार्थ उसे अप्पू देवांगन पिता राजू देवांगन (32 वर्ष) निवासी देवांगन मोहल्ला तखतपुर से प्राप्त हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी अप्पू देवांगन की तलाश कर उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अन्य राज्य से ब्राउन शुगर खरीदकर लाने और आरोपी दुर्गेश गायकवाड को बिक्री के लिए देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके पास से बिक्री की बची हुई 2000 रुपये की रकम तथा अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21ए, 22ए और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में इंड-टू-इंड विवेचना के तहत अन्य राज्यों से जुड़े आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक दिलाराम मनहर, सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार ओरके, एसीसीयू बिलासपुर के उप निरीक्षक कमलेश बंजारे एवं उनकी टीम सहित आरक्षक आशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी, राजकुमार श्याम, चंद्रशेखर मरकाम और संतोष पोर्ते का सराहनीय योगदान रहा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






